Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में SP ने दो थानों का किया निरीक्षण:ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली, लापरवाही न बरतने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में एसपी देहात मयंक पाठक ने शुक्रवार रात 12 बजे थाना नागल और थाना फतेहपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था देखी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और निर्देश दिए। मयंक पाठक सबसे पहले थाना नागल पहुंचे। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और रात की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी जांची। उन्होंने यह भी देखा कि पुलिसकर्मी कितनी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बाद वे थाना फतेहपुर क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने रात की पुलिस गश्त और अलग-अलग जगहों पर लगी पुलिस पिकेट देखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को रात में गश्त के दौरान लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए। उनसे अपने इलाकों में पैदल और गाड़ी से लगातार गश्त करने को कहा गया। बाजारों, मुख्य सड़कों, सुनसान जगहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच करने को कहा गया, ताकि चोरी, लूट और दूसरी आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए गए। महिला संबंधी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर महिलाओं व बालिकाओं को सहायता और सुरक्षा देने को कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में सरदार पटेल जयंती पर पदयात्रा निकली:गाजीपुर तिराहे से बलिया मोड़ तक 4.5 किमी चली रन फॉर यूनिटी
    Next Article
    स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, VIDEO:मुजफ्फरनगर में 2 घायल, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment