Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में धूप निकली, गर्मी ने फिर दी दस्तक:बारिश-ओले से राहत, किसानों को सब्जियां सड़ने का डर

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, जिससे तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। बुधवार सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने फिर वापसी के संकेत दे दिए। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 95 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। आने वाले दिनों में रहेगा उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलता रुख जारी रह सकता है। 7 मई तक हल्के बदलाव की संभावना है, जबकि 12 मई के बाद फिर से तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता मंगलवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय आम के पेड़ों पर बौर और छोटे फल लगे हुए हैं, जिन पर ओलों से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बागवानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह अस्थिर रहा, तो आम की फसल पर बड़ा असर पड़ सकता है। सब्जी उत्पादक किसान भी परेशान हैं। शिमला मिर्च, मूली, टमाटर समेत अन्य मौसमी सब्जियों की फसल पर भी ओलों का असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि अचानक बदलते मौसम से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे। फिलहाल सुबह-शाम चल रही हल्की ठंडी हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम के इस बदलते रुख ने आमजन के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरंग बनाकर तांबा उड़ाने वाले गैंग से मुठभेड़:बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, दो के पैर में गोली लगी
    Next Article
    हाथरस में सरसों के तेल का टैंकर पलटा:लोग डिब्बों में भरकर ले गए, सीने में दर्द के बाद चालक ने खोया नियंत्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment