Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भड़के सांसद इमरान मसूद:बोले- कौन देखेगा बकवास, पीएम ने नोटबंदी की, देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'बकवास' करार दिया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-ये बकवास कौन देखेगा? कौन इस पर यकीन करेगा? उन्होंने सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को निशाने पर लेते हुए नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा-मोदी जी ने नोटबंदी की, जिसने पूरे देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। यह एक मास्टर स्ट्रोक नहीं, बल्कि देश को नुकसान पहुंचाने वाला फैसला था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में पीएम द्वारा लिए गए कई फैसलों का खामियाजा देश भुगत रहा है। मसूद ने कहा कि इतिहास इन फैसलों को दर्ज कर रहा है और आने वाले समय में इनके परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि राहुल जी ने जिन फैसलों की आलोचना की थी, आज वही सही साबित हो रहे हैं। बयान के दौरान मसूद ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर महिमा मंडन करना है तो यह दिखाया जाए कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को किस तरह जवाब दिया था। इसके उलट उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी उद्योगपतियों को बचाने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं। सांसद ने ये भी कहा कि सरकार देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। उन्होंने गंगा सफाई अभियान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हजारों करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा साफ नहीं हुई, आज भी नालों का गंदा पानी उसमें जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास अब विकास के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए समाज में नफरत फैलाने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा-कब तक हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटते रहेंगे?
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तेज बारिश, प्रदेश के 33 जिलों में बादल:प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग में सक्रिय हैं पश्चिमी विक्षोभ, बांदा रहा सबसे गर्म शहर
    Next Article
    जिला प्रशासन की टीम ने किया अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण:एसआरएन, बेली, कॉल्विन और डफरिन की व्यवस्थाएं जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment