Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़े:चोरी की हीरो स्पलेंडर बाइक बरामद, हरियाणा से चोरीकर चैसिस नंबर मिटाया

    4 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को थाना चिलकाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसकी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी और चैसिस नंबर भी मिटाया गया था। एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर जिलेभर में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना प्रभारी सिमरन सिंह (IPS) के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस टीम गुरुवार को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान, पुलिस ने अब्दुल्लापुर अहाड़ी से फिरोजाबाद जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल सैनी पुत्र जगपाल (मोहल्ला कोठीवाला), आमिर पुत्र इकराम (मोहल्ला जाकिर हुसैन) और आमिष पुत्र मेहताब (ग्राम पटनी, थाना चिलकाना, सहारनपुर) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक हरियाणा राज्य से चोरी की थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना चिलकाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आमिष और आमिर का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। आमिष पर चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं, जबकि आमिर के खिलाफ आबकारी अधिनियम और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र कुमार सोलंकी, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, पुनित कुमार और अमित कुमार शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में IIA की मंथन बैठक:महंगाई और गैस आपूर्ति से MSME पर संकट गहराया, गैस दरों पर उद्योगपतियों ने जताई चिंता
    Next Article
    एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया:देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment