Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साईराज बहुतुले टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच बने:1990 कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे; फर्स्ट क्लास में 630 विकेट लिए

    16 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष सीनियर टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘बहुतुले घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों को तैयार करने और निखारने के लिए जाने जाते हैं। उनका अनुभव भारतीय टीम को फायदा पहुंचाएगा।’ बोर्ड के अनाउंसमेंट के बाद 53 वर्षीय बहुतुले ने खुशी जताते हुए कहा- ‘भारतीय पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।’ कौन हैं साईराज बहुतुले? साईराज बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं। उनका प्रथम श्रेणी करियर करीब दो दशक तक चला। 188 फर्स्ट क्लास में उन्होंने 630 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने 6176 रन भी बनाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई, महाराष्ट्र और विदर्भ से खेलते हुए बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे बहुतुले 1990 में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए। इस दुर्घटना में मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह और चित्रा सिंह के इकलौते बेटे विवेक सिंह की मौत हो गई थी। उस समय विवेक की उम्र करीब 20 वर्ष थी। यह घटना भारतीय संगीत जगत की सबसे दुखद त्रासदियों में से एक मानी जाती है। हादसे के दौरान बहुतुले भी कार में मौजूद थे और गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनकी जांघ की हड्डी (फीमर) टूट गई थी और दाहिने पैर में भी गंभीर फ्रैक्चर हुआ था। चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को पैर में स्टील की रॉड डालनी पड़ी थी। बाद में स्वस्थ होकर उन्होंने क्रिकेट में वापसी की। कोचिंग में भी लंबा अनुभव खिलाड़ी के रूप में करियर खत्म होने के बाद बहुतुले ने कोचिंग की शुरुआत की। उन्होंने विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल की टीमों के मुख्य कोच के रूप में काम किया है। वहीं, IPL में वह राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके काम को काफी अहम माना जाता है। अंडर-19 टीम और NCA के साथ रहे बहुतुले 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। वह 2024 अंडर-19 विश्व कप में भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने भारत ए और सीनियर पुरुष टीम के साथ भी कई दौरों पर कोच के तौर पर काम किया है। वह 2021 से 2024 तक BCCI की नेशनल क्रिकेट अकादमी, जिसे अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहा जाता है, के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रहे। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आकिब नबी बतौर नेट बॉलर भारतीय टेस्ट टीम से जुड़े:पिछले 2 रणजी सीजन में 104 विकेट झटके; 6 जून से अफगानिस्तान से मैच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। उन्हें नेट बॉलर के रूप में चंडीगढ़ में चल रहे भारतीय कैंप में शामिल किया गया है। मैच 6 जून से मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप
    Next Article
    सबा करीम ने की रजत पाटीदार की तारीफ:कहा- उनकी कप्तानी में धोनी और रोहित शर्मा जैसी खूबी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment