Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइकिल से जा रहे युवक का मोबाइल छीना:गोरखपुर में तीन बाइकसवार पीछे से पहुंचे, पुलिस ने 6 को हिरासत में लिया

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में साइकिल से जा रहे एक युवक का फोन छीन कर तीन बाइक सवार फरार हो गए। पीड़ित सत्यम देर शाम करीब 7 : 30 बजे दाउदपुर होते हुए किसी काम से जा रहे थे। तभी राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन के आवास के पास यह घटना हुई। युवक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेजी से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 6 युवकों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानिए पूरा मामला... बांसगांव के रहने वाले सत्यम त्रिपाठी शुक्रवार को देर शाम किसी काम से दाउदपुर की ओर से गुजर रहे थे। वह किसी जरूर काम से अपने मोबाइल फोन से बात कर रहे थे। इसी बीच कैंट थाना अंतर्गत राज्यसभा सांसद डा. राधा मोहन दास अग्रवाल के आवास के पास से रात तकरीबन 7:25 पर पीछे से बाइकसवार तीन बदमाशों ने पीछे से आकर उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। सत्यम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेजी से पैडलेगंज की ओर भाग निकलें। सत्यम ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल के पीछे में 11 सौ रुपये भी रखे थे। जिसके बाद सत्यम तत्काल पैडलेगंज चौकी पर पहुंचा और यहां मौजूद घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने मौके से छह युवकों को पकड़ा और पैडलेगंज चौकी पर लेकर गए। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार को कैंट थाने पहुंच कर थाने में तहरीर दी। पूरी घटना का विवरण देते हुए मोबाइल हैक करने की बात भी कही गई है। तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुटी है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजा सल्हीय पासी की पहचान पर विवाद:महासभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    लखीमपुर खीरी की मीता गर्ग प्राविजनल नेशनल ट्रेनर बनीं:जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment