Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सजल श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में जिले में टॉप किया:95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज हाई स्कूल का परीक्षाफल जारी कर दिया है। बहराइच जनपद में कुल 88.52 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं। बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा सजल श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। सजल की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता और स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है। सजल के पिता बैजनाथ श्रीवास्तव मूलतः श्रावस्ती जनपद के पटना खरगौरा गांव के निवासी हैं। वह वर्तमान में बहराइच के किसान डिग्री कॉलेज में प्राचीन इतिहास के प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी माता सुमन गृहणी हैं। दैनिक भास्कर से फोन पर हुई बातचीत में पिता बैजनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सजल अभी से सिविल सेवा में जाने की तैयारी कर रही है। सजल की सफलता पर कॉलेज के प्रबंधक रवि कोठारी और प्रधानाचार्य अर्चना ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी हाई स्कूल में छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया:गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज का किया नाम रोशन, IAS अधिकारी बनने का सपना
    Next Article
    फेसबुक पर दोस्ती, युवक से 9 लाख की ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने ठगे गए रुपये, साइबर थाने में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment