Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सजेती में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी,आग:14 बीघा फसल जलकर राख, SDM ने किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया

    1 hour ago

    2

    0

    सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया चौकी के झंडापुर गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज लाइन से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 14 बीघा गेहूं व गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसलों पर गिरते ही आग भड़क उठी। तेज हवाओं ने आग को और भयावह बना दिया, जिससे कुछ ही मिनटों में कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। खेतों में लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए बाल्टियों, पानी और मिट्टी के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर तक चले इस संघर्ष के बाद स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस अग्निकांड में धीरजापुर गांव निवासी अरविंद, संतराम और रामबाबू की लगभग दो-दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं रामप्रसाद की चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह राख हो गई। गयाप्रसाद की दो बीघा गन्ने की फसल भी आग की चपेट में आ गई। झंडापुर गांव के छोटेलाल और मौजीलाल की एक-एक बीघा गेहूं की फसल भी पूरी तरह जल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शेष आग को बुझाने में सहयोग किया। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया गया है। SDM का बयान- घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रभावित किसानों को दैवीय आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारी:लखनऊ में कमरे में लहूलुहान हालात में मिले, परिजन बोले- कर्ज से परेशान थे
    Next Article
    BHU-ABVP की नई कार्यकारिणी गठन में हुई बहस:स्टूडेंट्स बोले- सालभर काम किया, लेकिन भेदभाव हुआ, नए अध्यक्ष बने पल्लव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment