Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 27 मजदूर फंसे:मलबे से सुरंग बंद, रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर्स बेहोश; गैस लीक की आशंका

    17 hours ago

    1

    0

    सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। नामची जिले के मामरिंग में बन रही समरदुंग सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था। जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की सही संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है। सुरंग के अंदर गैस होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। कई बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर आए और कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। लैंडस्लाइड से जुड़ी 4 तस्वीरें… बंगाल से स्पेशल रेस्क्यू टीम लाई गई जिला अधिकारी तमलिंग ने बताया कि दोपहर करीब 3:40 बजे प्रशासन को हादसे की खबर मिली, जिसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के 6 समेत कुल 27 मजदूर फंसे होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल से भी गैस-रोधी उपकरणों के साथ एक स्पेशल रेस्क्यू टीम लाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग में मीथेन गैस, कम जगह और खराब रोशनी के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। एंबुलेंस को तैयार रखा गया है और गैस मास्क पहनकर बचाव दल मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। यह टनल तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए पटेल इंजीनियरिंग कंपनी बना रही थी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लैंडस्लाइड के बाद मकान ढहने से 7 लोगों की मौत जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोरान गांव में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से मिट्टी का एक घर ढह गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू:समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया; अभिजीत दीपके बोले- आज भी संसद मार्च करेंगे
    Next Article
    खबर हटके- गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे:इंसानों के बैठने वाला फ्रिज; हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे, 38 साल बाद परिवार से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment