Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल बस की टक्कर से ऑटो पलटा, चार छात्र घायल:कॉलेज से एडमिट कार्ड लेकर लौट रहे थे, घायल अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सैफई रोड पर कुनेरा कट के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैनिक मेमोरियल स्कूल की बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार बीबीए व एमएससी के चार छात्र घायल हो गए। सभी छात्र कॉलेज से एडमिट कार्ड लेकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेवरा सैफई के छात्र ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो सैफई इटावा रोड पर वृंदावन कॉलोनी कुनेरा के पास स्थित कट पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही सैनिक मेमोरियल स्कूल की बस के चालक ने अचानक और तेज रफ्तार में बस मोड़ दी। इससे बस सीधे ऑटो से टकरा गई और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मौके पर मची अफरा तफरी और जुटी भीड़ हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। स्कूल बस में भी बच्चे सवार थे, जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। चार छात्र घायल, एक छात्रा को किया गया भर्ती इस हादसे में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम शर्मा निवासी नौरमई सिरसागंज फिरोजाबाद, कृष्णकांत निवासी लोहिया बसरेहर, अंकुश कुमार निवासी दतावली फ्रेंड्स कॉलोनी और एमएससी बायोटेक के छात्र गौरव निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल औरैया घायल हो गए। बताया गया कि गौरव का उसी दिन पहला पेपर था, लेकिन हादसे के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया, जबकि एक छात्रा के पैर में ज्यादा चोट होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। ऑटो चालक और एक छात्र बाल-बाल बचे हादसे के दौरान ऑटो चालक और एक अन्य छात्र को ज्यादा चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए। हालांकि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलटकर सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बस चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। परिजनों में रोष, कार्रवाई की मांग इस हादसे के बाद घायल छात्रों के परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारने और लापरवाह चालकों पर सख्ती करने की मांग की है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कुनैरा में बस ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे कुछ छात्र घायल हो गए, एक छात्रा के पैर में अधिक चोट लगी है, जिसको भर्ती कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में चलती ट्रेन से गिरी महिला:रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    महराजगंज में जनरेटर से टकराकर दंपती की मौत:पिकअप से टोचन कर जाते समय हुई टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे, चालक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment