Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने प्रचार वाहन को:रजपुरा में पहले चरण का आरंभ, बच्चों के नामांकन पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    शासन के निर्देश पर जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ 01 अप्रैल 2026 को किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन अलग-अलग दिनों में विभिन्न विकास क्षेत्रों में शिक्षा का महत्व बताएगा। अभियान के प्रथम चरण के पहले दिन विकास क्षेत्र रजपुरा के स्लम और झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना था। इसी क्रम में, प्राथमिक विद्यालय रजपुरा में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के प्रथम चरण का जनपद स्तर पर आरंभ किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाई गई, साथ ही चॉकलेट और टॉफी भी वितरित की गईं। छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विधायक और जिलाधिकारी द्वारा पांच शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडी (विकास क्षेत्र दौराला) से अजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय रजपुरा से प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर माछरा से अजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी (नगर क्षेत्र) से विनीत कुमार गुप्ता और उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना (विकास क्षेत्र मवाना) से नीरज कुमार शामिल थे। मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य करने से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि हम सभी को अपने जीवन में शिक्षा को प्रथम महत्व देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही हमारे जीवन का आधार है। अतिथिगण ने यह संदेश भी दिया कि हम सभी को जीवन में अध्ययन के प्रति अपनी रुचि को जागरूक रखना चाहिए। इसी के साथ, समस्त परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का आज से आरंभ हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्था विनीत गोयल और डॉ. कौसर जहां ने संभाली, जबकि मंच संचालन नीलम पंकज ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में मौत:अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
    Next Article
    मुरादाबाद में रईसजादे आईपीएल में लगा रहे करोड़ों का सट्टा:क्रॉकरी कारोबारी ने संभाली बागडोर;पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं छूट रही करोड़पतियों की लत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment