Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल जाते समय छेड़खानी करता था साहिल:10वीं की छात्रा बोली- शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी; पापा को मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    साहिल हमे गली में रोककर छेड़खानी करता था। आते-जाते कहता था कि हमसे बात करो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैंने मना किया तो जबरदस्ती करने लगा। हमे 3 साल से परेशान कर रहा था। इसमें उसकी बहन भी सपोर्ट कर रही थी। ये बातें 10वीं में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने कही। जिसके पिता की रविवार रात चाकू मारकर आरोपी साहित ने हत्या कर दी। अब जानिए किस तारीख में क्या शिकायत की साहिल छेड़ता है, बेटी स्कूल नहीं जा पा रही 24 सितंबर 2025 को किशोरी की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह प्रथम तल पर किराए में रहती है। प्रार्थिनी के पति पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रसित है, वह चौका–बर्तन का काम करती है। घर में प्रार्थिनी की बेटी रहती है। मकान के दूसरी मंजिल में साहिल रहता है। वह बेटी के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। अश्लील इशारे करता है कई बार शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी शांत नहीं रहा और मेरी बेटी को धमकियां दे रहा है। मैंने अपनी बेटी की शादी लगवायी है। साहिल जायसवाल उसको धमकी दे रहा है, जिसकी वजह से मेरी बेटी स्कूल नहीं जा पा रही है। मेरी बेटी के पेपर शुरू होने वाले हैं। वह स्कूल जाती है, तो साहिल छेड़ता है। कहता है कि तेजाब डाल देंगे, 29 सितंबर से बेटी के पेपर है, मेरी बेटी को खतरा है। साहिल बेटी से कहता है कि बात नहीं करोगी तो मर जाऊंगा 11 नवंबर को किशोरी की मां ने दी गई तहरीर में बताया था कि 14 साल की बेटी के स्कूल जाने के दौरान साहिल उसका पीछा करता है, और धमकी देता है कि अगर तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं मर जाऊंगा और जबरदस्ती परेशान करता है। पिस्टल दिखाकर कहा– गंगा में ढकेल देंगे 26 नवंबर को पीड़िता की मां ने दोबारा तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि साहिल बेटी का पीछा करते हुए स्कूल पहुंच जाता है। रास्ते में छेड़छाड़ करते हुए धमकी देता है कि तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं मर जाऊंगा। 9 नवंबर को बेटी वॉशरूम जा रही थी, तो साहिल ने उसे पकड़ कर मारा था। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद हो गए है, 25 नवंबर को 2 बजे साहिल बेटी को पिस्टल दिखा कर भैरोघाट ले गया और मारापीटा। इसके बाद कहा कि ज्यादा चिल्लाओगी तो तुम्हे यहीं गंगा में ढकेल देंगे। इसके साथ ही पीड़िता की मां ने एक और शिकायत की, जिसमें कहा कि बेटी अपनी मुंह बोली बड़ी मम्मी के घर जा रही थी, जिस पर साहिल ने उसे रिवाल्वर दिखा कर कहा कि तुम मेरी गाड़ी में बैठो वरना मार दूंगा और मेरी बेटी को गाड़ी में बिठाकर भैरोघाट ले गया। साहिल बैडटच करता है, गोली मारने की धमकी दी 22 फरवरी 2025 को पीड़िता की ओर से ग्वालटोली थाने में शिकायत की गई, जिसमें उसने लिखा कि साहिल उसके साथ बैड टच करता है। कई प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, आज 22 फरवरी की शाम 7 बजे साहिल ने मेरे साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मुझे मारापीटा और शादी न करने पर गोली मारने की धमकी दी। निवेदन है कि रिपोर्ट लिख कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, मैं जीवन से ऊब चुकी हूं। अश्लील चैट भेजकर पहले भी किरकिरी करा चुका है चौकी इंचार्ज चौकी इंचार्ज शुभम सिंह इससे पहले वर्ष 2023 में भी अपनी और विभाग की किरकिरी कराकर निलंबित हो चुके हैं। उनकी लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है, बल्कि साउथ जोन में वह युवती को चाय के बहाने रूम पर अकेले बुलाकर उसे वाट्सएप पर अश्लील चैट भेज चुके हैं। रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। गोविंद नगर थानाक्षेत्र की रतनलाल चौकी प्रभारी रहने के दौरान शुभम सिंह ने महादेव नगर में गांजा बिक्री को लेकर आवाज उठाने वाली महिला की बेटी का नंबर लेकर उसे रूम में चाय पर बुलाया और उसे वाट्सएप पर अश्लील चैट भेज दी। इस पर उसने शुभम की वाट्सएप चैट को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे शुभम के साथ ही विभाग की काफी किरकिरी हुई जिसके बाद आलाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और दारोगा शुभम सिंह को निलंबित कर दिया गया था। लुटेरी दुल्हन कांड मामले में लापरवाही बरती ग्वालटोली में हुए लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी मामले में भी चौकी इंचार्ज शुभम सिंह ने लापरवाही बरती। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव से चौथी शादी करने के मामले में जब पुलिस ने पिछले साल नवंबर महीने में दिव्यांशी को गिरफ्तार किया था। इस मामले की विवेचना भी दरोगा शुभम सिंह ही कर रहे थे। अधूरी रिमांड याचिका कोर्ट में ले जाने पर शुभम को जहां कड़ी फटकार लगाई गई वहीं दिव्यांशी को तत्काल जमानत दे दी गई। इस दौरान शुभम आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दिव्यांशी के परिचितों के साथ भी नजर आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली से अयोध्या के लिए निःशुल्क बस रवाना:स्कूल निदेशक की 14वीं तीर्थयात्रा पहल
    Next Article
    एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश:लूट, डकैती पर बीट पुलिस की जवाबदेही तय, वांछितों की गिरफ्तारी का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment