Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल टाॅपर का पापा से गिफ्ट.. काशी में कराइए एडमिशन:पिता के मोबाइल-बाइक का ऑफर ठुकराया, राजस्थान का दुष्यंत अब क्वींस कालेज में पढ़ेगा

    2 hours ago

    1

    0

    काशी से करीब 1200 किलोमीटर दूर स्थित है राजस्थान के नागौर जिले का मेड़ता तहसील है। यहां के छोटे से गांव से निकलकर दुष्यंत अब काशी में रहकर हिंदी-साहित्य की पढ़ाई करेगा। पढ़ाने के लिए 10वीं के छात्र को इतनी दूर भेजने के लिए मां-बाप तैयार नहीं थे। लेकिन दुष्यंत ने अपनी मेहनत के दम पर सबको मना लिया। दुष्यंत के पिता रामकृपाल दधिच कथा-पूजा कराते हैं। वह बताते हैं कि 10वीं की परीक्षा के दौरान बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए हमने कहा इस एग्जाम में यदि 90% नंबर मिलते हैं तो गिफ्ट में मोबाइल आदि जो भी चाहिए हम दिलाएंगे। लेकिन पिता को क्या पता कि बेटा गिफ्ट में काशी में एडमिशन कराने जैसा गिफ़्ट मांगेगा। इसके लिए दुष्यंत ने बड़ी मेहनत की और रिजल्ट आया तो दोस्त और मां बाप सब चाैंक गए क्योंकि दुष्यंत 93% अंक पाकर अपने कॉलेज का टॉपर और जिले के टॉप-10 टापर्स में अपना स्थान बनाया। इसके बाद उसने अपने पिता से अपने गिफ्ट की याद दिलाई। उसने कहा, उसे आगे हिंदी और साहित्य की पढ़ाई के लिए काशी में जाना होगा। गूगल पर सर्च किया और पहुंचा क्वींस कॉलेज ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत के दौरान दुष्यंत ने बताया कि वह गूगल पर सर्च किया काशी में वह किस कालेज से हिंदी और साहित्य की पढ़ाई करना बेहतर होगा। इसके जरिए पता चला कि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पढ़ना बेहतर होगा, क्योंकि इसी कॉलेज से हिंदी साहित्य के जाने माने चेहरे मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद की भी पढ़ाई हुई थी। दुष्यंत ने कहा, उसकी रुचि हिंदी साहित्य में ज्यादा है। वह इस क्षेत्र में दक्ष होना चाहता है। इसलिए वह क्वींस कालेज में एडमिशन के लिए आया है। कहा जाता है कि यहां से निकले बच्चे कवि और साहित्यकार निकलते हैं। अब यहीं से पढ़कर हिंदी का नाम और आगे बढ़ाएंगे। हिंदी पर अच्छी पकड़ बनाकर हम सिविल सर्विसेज में जाएंगे। प्रिंसिपल बोले, निश्चिंत रहो आप, मेरा छात्र है ये दुष्यंत जब अपने पिता के साथ क्वींस कालेज पहुंचा तो वह सीधे प्रिंसिपल से मिलना चाहता था। प्रिंसिपल के चेंबर में पहुंचने पर उसने अपने मंशा बताई। प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी साहित्य से जुड़े उससे कुछ सवाल किए जिसका उसने बिना देरी के जवाब दे दिया। चंद मिनटों में ही प्रिंसिपल बच्चे की प्रतिभा और लगन से रूबरू हो गए। उन्होंने पिता से कहा, अब आप निश्चिंत होकर राजस्थान जाइए, इस बच्चे की जिम्मेदारी इस संस्थान की होगी। इसके रहने आदि की व्यवस्था कैंपस में ही हॉस्टल में होगी। उन्होंने पिता को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा उनका छात्र है। बता दें कि दुष्यंत का बड़ा भाई परीक्षित भी 12वीं की परीक्षा में 91% अंक हासिल किया था। वहीं, पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज में इन दिनों बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को हुई प्रवेश परीक्षा में 400 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पहुंचे हुए थे। यह शहर का एक ऐसा सरकारी कालेज है जहां पर एडमिशन के लिए छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। यहां इसी वर्ष से बालिकाओं की शिक्षा बिल्कुल निशुल्क कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में निकली तेज धूप, गर्मी का अलर्ट:बारिश के आसार नहीं, 35km की रफ्तार से हवा चलेगी
    Next Article
    Artemis II Completes Journey | मानव इतिहास की सबसे लंबी यात्रा का सुखद अंत, प्रशांत महासागर में लौटा आर्टेमिस-2 दल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment