Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य:मिर्जापुर में कमिश्नर ने दिए निर्देश, मंडल में 99 ब्लैक स्पॉट

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में विंध्याचल मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल हुए। मंडलायुक्त ने सभी स्कूली वाहनों का परिवहन विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर में 773, सोनभद्र में 523 और भदोही में 495 स्कूली वाहन चिन्हित किए गए हैं। बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई के साथ ही, विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर उन्हें नियमानुसार संचालित कराने के निर्देश भी दिए गए। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में कुल 99 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इनमें मिर्जापुर में 49, सोनभद्र में 39 और भदोही में 11 स्थान शामिल हैं। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने का निर्देश इन ब्लैक स्पॉट पर संबंधित विभागों को सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक सप्ताह तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है। दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्तियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। हिट एंड रन मामलों में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस महानिरीक्षक ने पीड़ित परिवारों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के नए SP बने कमलेश बहादुर नियुक्त:49वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के पद पर थे तैनात, मऊ के एसपी रहे इलामारन का एटा ट्रांसफर
    Next Article
    गाजियाबाद में 22 मंजिला टावर से कूदकर मैनेजर की मौत:तलाक के बाद अकेले रह रहे थे, सुसाइड नोट नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment