Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो ने किशोर को टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल:मऊ में दूसरी गाड़ी घसीटते हुए खंभे से भिड़ी; गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। बनियापार गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय बालक आकाश चौहान को टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने केरमा साहुआवरी, जनपद आजमगढ़ निवासी प्रकाश चौहान के पुत्र आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बेकाबू स्कॉर्पियो यहीं नहीं रुकी, बल्कि आगे बढ़कर सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया वाहन से टकराई और उसे घसीटते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी, जिससे खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश सड़क किनारे तड़पता रहा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकाश अपनी साइकिल से सरसों लेकर कोल्हू पर तेल पेराने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिससे आवागमन बहाल हो सका। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज PICU के बाहर कूड़ा:मरीज की मां कूड़े के ढेर के पास भोजन करती दिखी
    Next Article
    CSJMU का स्विमिंग पुल शुरू, छात्र ट्रेनिंग लेंगे:कोच सिखाएंगे स्विमिंग की बारीकियां, पारंपरिक पूजन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment