Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साक्षी महाराज बोले-अखिलेश को मंदिर प्रवेश का फैसला व्यवस्थापक करेंगे:कोई नेता व्यक्तिगत तय नहीं कर सकता कि किसे प्रवेश मिले

    1 day ago

    4

    0

    उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मंदिर में किसे प्रवेश मिलेगा और किसे नहीं, इसका फैसला वहां की व्यवस्था देखने वाले लोग और संस्थाएं करती हैं। कोई नेता व्यक्तिगत तौर पर यह निर्णय नहीं ले सकता। उनका यह बयान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 नवंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन करने जाने की चर्चा के बीच आया है। साक्षी महाराज से अखिलेश यादव के मंदिर जाने और मुस्लिम मतदाताओं की संभावित नाराजगी को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में कुछ नियम हैं, जिनके तहत कुछ लोगों का मंदिरों में प्रवेश निषिद्ध होता है। जगन्नाथ पुरी मंदिर का दिया उदाहरण साक्षी महाराज ने जगन्नाथ पुरी मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गोमांस खाने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक है। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश के नियम और किसे कहां तक जाने की अनुमति होगी, यह वहां की व्यवस्था देखने वाले लोग और संस्थाएं तय करती हैं। उनके मुताबिक, मंदिरों की अपनी व्यवस्थाएं और संवैधानिक प्रक्रियाएं होती हैं। राज्य मंत्री स्तर के व्यक्ति के लिए भी इस मामले में फैसला लेना उचित नहीं है। मुस्लिम मतदाताओं की नाराजगी को लेकर भी सवाल अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन करने जाने की चर्चा के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पत्रकारों ने बाबरी मस्जिद को लेकर मुस्लिम समाज के एक वर्ग की मान्यताओं का जिक्र करते हुए पूछा था कि क्या अखिलेश के मंदिर जाने से उनके मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं। इसी संदर्भ में साक्षी महाराज से प्रतिक्रिया मांगी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैया दूज पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चेकिंग:कासगंज में डॉग स्क्वॉड ने भी की जांच, पुलिस ने किया जागरूक
    Next Article
    भैया दूज पर बहराइच जेल पहुंचीं बहनें:भाइयों को लगाया तिलक, सुरक्षा जांच के बाद कराई गई मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment