Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत:आगरा के अभयपुरा चौराहे पर गलत दिशा में मोड़ने के कारण हुआ, एक घायल

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के अभयपुरा चौराहे के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गलत दिशा में स्कूटी मोड़ने के कारण हुआ। मृतक की पहचान ताल का पुरा निवासी 60 वर्षीय अशोक भदौरिया पुत्र इंद्रपाल सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह बाह बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। स्कूटी सवार महेंद्र वर्मा पुत्र रमेश चंद्र वर्मा, निवासी सदर कॉलोनी, थाना बलकेश्वर (आगरा), अपनी ससुराल गोरमी (मध्य प्रदेश) से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभयपुरा चौराहे के पास महेंद्र वर्मा ने अचानक अपनी स्कूटी को गलत दिशा में मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रही अशोक भदौरिया की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद, आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अशोक भदौरिया को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेयरमैन के घर फायरिंग करने वाले बदमाश का एनकाउंटर:सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली; कुरुक्षेत्र में पर्ची फेंककर चलाई थीं गोलियां
    Next Article
    मिर्जापुर डीएम ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया:छात्रों को पढ़ाया, सिंधु घाटी सभ्यता पर प्रश्न पूछे, गेहूं क्रय केंद्र भी देखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment