Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सखियों ने हुरियारों के कपड़े फाड़े, कोड़े मारे, VIDEO:मथुरा में चेहरे पर लंबा-लंबा घूंघट डालकर महिलाओं ने खेली होली

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा में दाऊजी महाराज मंदिर में गुरुवार को कोड़ा मार होली खेली जा रही है। महिलाएं दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंची हैं। मंदिर प्रांगण में हुरियारों (पुरुष) और हुरियारिनों (महिलाओं) के बीच जमकर होली खेली जा रही है। घूंघट में महिलाओं ने पहले हुरियारों के कपड़े फाड़े। उसी कपडे़ का कोड़ा बनाया। प्रेम से हुरियारों के नंगे बदन पर कोड़ों की बारिश कर दी। हुरियारे भी सखियों पर रंग बरसा रहे हैं। होली गीत पर झूम रहे हैं। मंदिर में हर तरफ रंग और अबीर उड़ाए जा रहे हैं। पूरा परिसर रंगों से सरोबार हो गया है। मंदिर में भजन गूंज रहे हैं। होली गीत पर लोग नाच रहे हैं। इस अनोखी होली को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। दरअसल, कोड़ा मार होली बलदेव मंदिर परिसर में ही होती है। मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 45 किमी है। इसमें गांव के पुरोहित परिवार के लोग शामिल होते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने एक महीने तक जगह-जगह होली खेली थी। इस दौरान मां यशोदा ने बड़े भाई बलदेव को उनकी देखरेख के लिए साथ भेजा था। लगातार होली देखने के बाद बलदेव का भी मन होली खेलने के लिए होता है। वह भी होली खेलते हैं। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। यह जेठ और बहू के बीच की होली होती है। पहले तस्वीरें देखिए- कोड़ा मार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को उड़ाया:इजराइल-ईरान जंग के बीच बंकर में शादी, 21 PHOTOS-VIDEOS
    Next Article
    लखनऊ में हैप्पी होली के विवाद में युवक की हत्या:भाई-बहन ने चाकू से पेट में वार किए, पिता को बचाने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment