Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलेमपुर में सड़क, 50 बेड अस्पताल और बस स्टैंड बनवाया:BJP विधायक विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं- कैंसर अस्पताल का सपना अधूरा, 2027 में टिकट की मजबूत दावेदारी

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया जिले की सलेमपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। साथ ही उन्होंने कुछ अधूरे प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं पर भी अपनी बात रखी। सवाल: आपने सलेमपुर में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: 2022 में चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले हमने सलेमपुर की मुख्य सड़क बनवाई, जो तहसील और अस्पताल को जोड़ती है और पहले बेहद जर्जर थी। इसके बाद भागलपुर-पिंडी सड़क, पिपरा लार से डुमरी-खरबानिया (10 किमी), रामनगर-परासी, महदहा-मुजरी, सलेमपुर-चेरो और कई अन्य सड़कों का निर्माण कराया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में 10-15 बेड की सीएचसी को 50 बेड के अस्पताल में अपग्रेड किया गया, जिसमें 10 बेड का पीआईसीयू और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा दी गई है। अब यहां 50 प्रकार की जांचें उपलब्ध हैं। सलेमपुर में 75 साल बाद बस स्टैंड का निर्माण कराया गया, जिसका लोकार्पण जल्द होगा। डुमवलिया में कंपोजिट विद्यालय खोला जा रहा है। नटवर घाट पर पीपा पुल की जगह पक्का पुल बनने जा रहा है और अन्य स्थानों पर भी पुलों की स्वीकृति मिली है। सवाल: कौन सा ऐसा काम है जो आप अभी तक नहीं करा पाईं? जवाब: पूर्वांचल में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेरी प्राथमिकता है कि सलेमपुर में एक कैंसर अस्पताल बने। इसके लिए मैंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है, ताकि देवरिया के साथ-साथ आसपास के जिलों और बिहार के लोगों को भी इलाज की सुविधा मिल सके। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं? जवाब: निश्चित रूप से। जो विधायक अच्छा काम करता है, उसे आगे भी मौका मिलना चाहिए। मेरी भी इच्छा है कि सलेमपुर को एक रोल मॉडल के रूप में विकसित करूं। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: मैंने लगातार मेहनत की है और क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। मुझे उम्मीद है कि पार्टी नेतृत्व मेरे काम को देखते हुए मुझे ही टिकट देगा। सवाल: अपने चार साल के कार्यकाल को आप कितने नंबर देंगी? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। अगर मैं खुद दूं तो 10 में 10 दूंगी, लेकिन असली मूल्यांकन जनता ही करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा की हाईटेक जेल से यूपी के 2 बंदी फरार:रेवाड़ी में सीढ़ी लगाकर फांदी दीवार, शाम की गिनती में खुलासा; IG भी पहुंचे
    Next Article
    बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौत:जाम में फंसने से देरी से पहुंचे कॉर्डियोलॉजी, नशा पर टोकने पर झगड़ा हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment