Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर की किसान सहकारी चीनी मिल बंद, किसानों में गुस्सा:सपा नेता बोले- 250-300 करोड़ की जमीन असली वजह, तौल ठप-सूख रहा गन्ना

    1 hour ago

    1

    0

    सुलतानपुर की एकमात्र किसान सहकारी चीनी मिल बंद होने से जिले की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता विपिन प्रकाश सिंह दीपक ने इसे किसानों के साथ बड़ा धोखा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल बंद करने का मुख्य उद्देश्य 14 हेक्टेयर कीमती जमीन बेचना है, जिसकी बाजार कीमत 250 से 300 करोड़ रुपये है। सिंह ने इस फैसले को सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस या गन्ना समितियों से चर्चा के पेराई प्रक्रिया रोक दी गई, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। हजारों किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और उन्हें मजबूरन कम दामों पर निजी मिलों में बेचना पड़ रहा है, जिससे करोड़ों का नुकसान हो रहा है। करोड़ों का दुरुपयोग और जानबूझकर रोक सपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मिल की मरम्मत के नाम पर आए करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया गया और कोई ठोस मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस सत्र में मिल की क्षमता 22 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने की थी, लेकिन इसे जानबूझकर रोका गया। सिंह ने दोहराया कि मिल की 14 हेक्टेयर जमीन, जिसका मूल्य 250 से 300 करोड़ रुपये है, ही बंदी का असली कारण है। इतिहास और सरकार पर निशाना सिंह ने याद दिलाया कि बसपा शासनकाल में भी मिल को बेचने का प्रयास किया गया था। तब बजाज ग्रुप, बलराम ग्रुप और जेपी ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां इसमें रुचि ले रही थीं, लेकिन किसानों और कर्मचारियों के विरोध तथा हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के कारण यह रुक गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद मेनका गांधी और मुख्यमंत्री द्वारा नवीनीकरण का वादा केवल जुमला साबित हुआ। सपा नेता ने किसानों से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की और आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने पर मिल को मजबूत किया जाएगा और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गन्ना क्रय केंद्र में तौल कार्य बंद हैदरगढ़ चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से तौल कार्य पूरी तरह बंद है। परिणामस्वरूप केंद्र परिसर में डेढ़ हजार कुंतल से अधिक गन्ना पड़ा सूख रहा है। किसानों को तेजी से वजन घटने के कारण भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिससे भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। कुड़वार के प्रभावित किसान आनंद प्रकाश मिश्रा, लल्लू लाल पाठक, विवेक सिंह, प्रदीप पाठक आदि ने बताया कि समय पर तौल न होने से गन्ने की गुणवत्ता और वजन दोनों घट रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी मेहनत की फसल बर्बाद हो रही है, जिम्मेदार कौन?” अधिकारियों का आश्वासन चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी अभिजीत ने बताया कि मजदूरों से वार्ता जारी है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि स्थिति जल्द सामान्य की जाएगी और तौल कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत:प्रयागराज से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हेलमेट न पहनने सिर पर लगी चोट
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत:बिजनौर के धामपुर-नूरपुर मार्ग पर हादसा, होली का सामान लेकर जा रहे थे बेटी के घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment