Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में आंधी-तूफान का कहर, 7 की मौत:बहन का तिलक लेकर जाने से पहले भाई की मौत, खंभा सिर पर गिरा

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं के कारण पेड़, बिजली के खंभे और कच्चे मकान गिरने से ये हादसे हुए। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे शिववंश दुबे गांव में हुई, जहां महेंद्र तिवारी (20) की बिजली का खंभा गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र अपनी बहन की शादी के लिए 10 दिन पहले ही घर आया था। बुधवार शाम को बहन कौशिक का तिलक लेकर अलीगंज बाजार जाने की तैयारी में थे। 7 मई को बहन की बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई। कस्बा माफियात में सुरेश कुमार सोनकर की 8 वर्षीय बेटी महिमा की छप्पर के मकान पर ईंट गिरने से मौत हो गई। वह कक्षा 3 की छात्रा थी। वहीं सिंघनी गांव में 58 वर्षीय रामबरन पुत्र शिवदास के घर पर पेड़ गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामलली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे निधई तिवारी मजरे डोभियारा में 35 वर्षीय रीता पत्नी बम बहादुर की कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव में 8 वर्षीय सुरेमन पुत्र विजय बहादुर की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में विकास (16) और किशन (11) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अंबेडकरनगर में चल रहा है। बंधुआकला थाना क्षेत्र के अलीगंज दाऊदपुर में घर के पास जामुन का पेड़ गिरने से 40 वर्षीय सुषमा गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता की जान चली गई। कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना मनीपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। 70 वर्षीय केवला देवी अपने घर में थीं, तभी तेज आंधी के चलते कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसके मलबे में दब गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिले में आंधी-तूफान से हुई कुल 7 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही हैं। पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद डीएम ने कहा कि सभी घटनाओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आंधी-तूफान से जिले के कई हिस्सों में पेड़ गिरने, कच्चे मकानों के ढहने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटे ने बेटी की गला दबाकर की थी हत्या:अमरोहा में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, बदनामी के डर से मार डाला
    Next Article
    एटा में बुजुर्ग पिता की संदिग्ध हालत में मौत:छोटे बेटे ने भाई पर ईंट मारने का आरोप लगाया, शव पर चोट के निशान नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment