Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में भू-माफिया गिरोह पर FIR दर्ज:करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे और जालसाजी का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जे और जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित वकील अहमद की शिकायत पर पुलिस ने एक संगठित भू-माफिया गिरोह के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घरहा खुर्द निवासी वकील अहमद ने आरोप लगाया है कि ग्राम लोलेपुर में स्थित उनकी गाटा संख्या 95 पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बगल की भूमि (गाटा संख्या 105ख) के बैनामे की आड़ में अपने निर्धारित अंश (1688 वर्ग मीटर) से कहीं अधिक 2600 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि का फर्जी बैनामा और एग्रीमेंट तैयार कर लिया है। पीड़ित ने फखरुद्दीन, शमीम उर्फ लेरुआ, अतीक अहमद और उनके तीन-चार अज्ञात साथियों पर एक संगठित गिरोह बनाकर जमीनों की फर्जी लिखा-पढ़ी करने और जबरन कब्जा कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी थाना कोतवाली नगर में फर्जी बैनामे के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वकील अहमद का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गाटा संख्या 95 पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रुकवाने और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर जंक्शन से ट्रेनों में नो रूम:अम्बेडकरनगर में गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन से जून तक सीटें फुल
    Next Article
    संभल में शादी से लौट रही ट्रॉली पर पथराव:छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाएं-बच्चे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment