Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली:महिला आरक्षण पर राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका, आंगनबाड़ी कर्मियों को गया बुलाया

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित इस रैली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन की एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसमें आंगनबाड़ी कर्मियों को भी शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसके लिए विभाग के ग्रुप में बाकायदा मैसेज पोस्ट कर उन्हें रैली में उपस्थित रहने को कहा गया था। रैली में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, नप अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी और महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए भाजपा कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को वास्तविक सम्मान और अवसर प्रदान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने के पीछे कांग्रेस, बसपा और सपा जैसी पार्टियों का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि इन दलों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। उन्होंने मायावती और इंदिरा गांधी जैसी महिला नेताओं के कार्यकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि महिला नेतृत्व होने के बावजूद इन सरकारों ने महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिलाया जिसकी वे हकदार थीं। भाजपा नेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि किसी ने महिलाओं को सही मायने में सम्मान दिलाया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा अपनी बहनों के अधिकारों के लिए तब तक प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक उन्हें 33%आरक्षण नहीं मिल जाता। सुल्तानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो पूजा कसौधन ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस बार भाजपा में महिलाओं को भरपूर सम्मान मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में महिलाएं न केवल चुनाव लड़ेंगी बल्कि विधायक बनकर क्षेत्र का नेतृत्व भी करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्डियोलॉजी में तीमारदारों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी:तपिश में वाटर कूलर बने शोपीस, निदेशक बोले- आज लगेंगे 2 नए कूलर
    Next Article
    हज यात्रा में मेहंदी लगाने से बायोमेट्रिक में दिक्कत:इमिग्रेशन में अटक सकते हैं हाजी, वापसी की भी आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment