Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में बिजली विभाग को राजस्व क्षति:कार्यकारी सहायक पंकज सेठ पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यकारी सहायक पंकज कुमार सेठ पर विभाग को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अर्पित सिंह ने प्रबंध निदेशक को शिकायत भेजकर पंकज सेठ के खिलाफ गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पंकज सेठ ने बिजली कनेक्शन संख्या 9783830355 पर लगे मीटर संख्या 64855520 की रीडिंग में हेरफेर किया। पूर्व में इस मीटर की रीडिंग 15827 KWH थी, लेकिन पंकज सेठ ने कथित तौर पर पैसे के लेनदेन के बाद बिल में रीडिंग को कम कर दिया, जिससे विभाग को सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हुआ। पंकज सेठ पर अपनी दबंगई और पैसे के प्रभाव का दुरुपयोग करने का भी आरोप है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता वी.के. जैन का करीबी होने का फायदा उठाते हुए मनोज कुमार के नाम पर दर्ज बिजली कनेक्शन संख्या 8297323000 के बकाया राजस्व को कम कर दिया। यह कनेक्शन मूल रूप से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बल्दीराय के कार्यक्षेत्र में आता है, लेकिन पंकज सेठ के कार्यालय से इसकी मैपिंग होने के कारण उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर इसका राजस्व घटा दिया। नियमानुसार, उन्हें यह कनेक्शन बल्दीराय खंड को हस्तांतरित कर देना चाहिए था। शिकायत में यह भी बताया गया है कि पंकज सेठ को इससे पहले अयोध्या में राजस्व घोटाले में संलिप्त पाए जाने के बाद निलंबित किया गया था। आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से अर्जित धन से अयोध्या जनपद में 'अनामिका पैलेस' नामक एक विशाल होटल भी बनवाया है। अधिवक्ता अर्पित सिंह ने मांग की है कि इस भ्रष्ट कार्यकारी सहायक की आय से अधिक संपत्ति और उनके कार्यकाल के कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। उनका दावा है कि जांच में पंकज सेठ और उनके करीबी पारिवारिक सदस्यों व दोस्तों के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हो सकती है। शिकायत के साथ मीटर रीडिंग की तस्वीरें और होटल का विवरण भी संलग्न किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 साल में कानपुर सेंट्रल ने 21.72 करोड़ जुर्माना वसूला:2025-2026 में की रिकार्ड कमाई; बेटिकट और गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं
    Next Article
    KGMU डॉक्टरों ने सीने से निकाला 2.5 किलो का ट्यूमर:महीनों तक टीबी समझकर होता रहा इलाज, ऑपरेशन में लगे 5 घंटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment