Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में फर्जी वसीयत मामले में तीन पर FIR:न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में मुकदमा

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोराबारिक गांव में पूर्वजों की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली नगर के ग्राम गोराबारिक निवासी मोहम्मद सैफ खां ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके परदादा जौवाद हुसैन की मृत्यु के बाद उनके बेटों ने मिलकर एक 'खुशकी वसीयत' (फर्जी वसीयत) तैयार कर ली। इस फर्जी दस्तावेज के जरिए जौवाद हुसैन की समस्त संपत्ति को आरोपियों ने अपने नाम करा लिया। वादी सैफ खां का कहना है कि वसीयत तैयार करते समय वह और उनके भाई नाबालिग थे। जब उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया, तो मामला न्यायालय पहुंचा। तहरीर के अनुसार, हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की जांच में यह पुष्टि हुई है कि वसीयत पर किए गए हस्ताक्षर जौवाद हुसैन के नहीं हैं। पुलिस ने वादी की तहरीर और कोर्ट के निर्देश पर जौवाद हुसैन के पुत्र चन्दे हसन, गवाह अफसर अली और गवाह मोहम्मद अतीक को आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना का कार्य उपनिरीक्षक जितेंद्र राज को सौंपा गया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े से संबंधित साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान पहचान पत्र अनिवार्य, 15 अप्रैल तक बनवाएं:कानपुर देहात में सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के लिए जरूरी
    Next Article
    बदायूं में HPCL प्लांट जल्द होगा शुरू:दोहरे हत्याकांड के बाद स्टाफ की भर्ती, पुलिस वेरिफिकेशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment