Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में होर्डिंग विवाद पर मारपीट और पथराव का मामला:पुलिस ने 18 नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा किया दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और एक बड़े जातीय संघर्ष को टलने से रोका। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 27 जून को लंभुआ कोतवाली अंतर्गत महादेवा (घाटमपुर उत्तरी) गांव के तिराहे पर हुई। पुलिस को सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो रही है। विवाद तब शुरू हुआ जब अनुसूचित वर्ग के लोग गांव के तिराहे पर स्थित बिजली के पोल पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की होर्डिंग लगा रहे थे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी गाली-गलौज, मारपीट और भारी पथराव में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस समय वहां लोग आपस में मारपीट कर रहे थे और पथराव जारी था। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया और अराजकता फैला रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस के अनुसार, यदि समय रहते कार्रवाई न की जाती तो यह विवाद एक बड़े जातीय संघर्ष का रूप ले सकता था। पुलिस ने इस मामले में कुल 18 नामजद और 12-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रथम पक्ष से रामयज्ञ, सूरज कुमार, नीरज कुमार, सुनील, अनिल कुमार, शुभम, विनिता, सरोजा, शोभा, इसरावती, पूनम, रेखा, सीता (सभी निवासी महादेवा), दीपक (निवासी तेरये) और अमन कुमार (निवासी जखनीकलां) सहित 4-5 अज्ञात लोग शामिल हैं। द्वितीय पक्ष से देवेश कुमार शुक्ला, सोनू शंकर शुक्ला, प्रभाकर तिवारी (सभी निवासी महादेवा) सहित 8-10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फैजुल्लागंज की गलियों में बह रहा सीवर का पानी:बारिश से पहले बढ़ी लोगों की चिंता; कई कॉलोनियों में सीवर-पानी कनेक्शन नहीं
    Next Article
    लखनऊ में रात से बारिश और बूंदाबांदी:सुबह से बादल छाए, नहीं निकली धूप; हवा चलने से मौसम में नरमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment