Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में खेतों में लगी आग, गांवों-गौशाला तक पहुंची:आग बुझाते पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहर में फंसी, पलटने से बची

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शुक्रवार दोपहर गेहूं के खेतों में लगी आग तेज हवा के कारण तीन से चार किलोमीटर दूर तक गांवों और गौशाला तक फैल गई। आग बुझाने के दौरान सुल्तानपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी नहर में फंस गई और पलटने से बाल-बाल बची। उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। यह घटना शुक्रवार दोपहर बांदा-टांडा हाईवे किनारे गडोली गांव के पास हुई, जहां गेहूं के कटे डंठलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से पीढी गांव तक पहुंच गई। पीढी, मेहदिया और हरसू का पुरवा के ग्रामीणों ने अपने घरों के पिछले हिस्सों पर पानी डालकर छप्पर आदि को बचाने का प्रयास किया। आग से मेहदिया निवासी हनुमान अग्रहरि का खरीदा हुआ 5 क्विंटल प्लास्टिक का कबाड़ और एक गुमटी जलकर राख हो गई। इसके अतिरिक्त, बालूलाल का 50 बोझ गेहूं, अमर बहादुर का भूसा और विजय का गेहूं व तीन पेड़ भी आग की चपेट में आकर जल गए। सुल्तानपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी थी, तभी सूचना मिली कि आग पीढी गौशाला के पास पहुंच गई है। ग्रामीण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लेकर वहां पहुंचे और खेतों की आग बुझाने लगे। इसी दौरान, आगे की आग बुझाने के लिए जब गाड़ी नहर पार कर रही थी, तो वह उसमें फंस गई और पलटने से बच गई। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह और खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गौशाला के पीछे खेतों में लगी आग को निजी साधनों से बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, हवा के कारण आग लगातार फैलती जा रही थी। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को दूसरी गाड़ी और जेसीबी मशीन भेजकर फंसी हुई गाड़ी को निकालने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लगभग चार सौ बीघे खेतों में कटी फसल के डंठल, कुछ भूसा और गेहूं की फसल जल गई है। उन्होंने राजस्व कर्मियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 43 लाख की अवैध शराब नष्ट:34 मामलों में जब्त 7118 लीटर शराब जेसीबी से हटाई गई
    Next Article
    सोनभद्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बांटे छाते:मंडी में किसानों को राहत, खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment