Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चार वाहन टकराए:गलत दिशा में मुड़ने से कार, डवेज बस और दो ट्रक भिड़े, 17 यात्री सुरक्षित

    5 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर चार वाहन आपस में टकरा गए। यह हादसा एक कार चालक द्वारा गलत दिशा में मुड़ने के प्रयास के कारण हुआ। इस घटना में एक कार, एक रोडवेज बस और दो ट्रक शामिल थे, हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। बस में सवार सभी 17 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 1:35 बजे किमी संख्या 123.8 LHS पर हुई। बनारस से लखनऊ की ओर जा रही अर्टिगा कार गलत रास्ते पर आ गई थी। कार चालक राजीव कुमार (निवासी हिमाचल प्रदेश) ने जब गाड़ी को बीच रास्ते से मोड़ने का प्रयास किया, तो पीछे से आ रही आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस उससे टकरा गई। इसी दौरान, पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। आगरा से बंगाल जा रही ट्रक और कानपुर से गुवाहाटी जा रही ट्रक के बीच भी टक्कर हुई।हादसे की सूचना दोपहर 1:35 बजे डायल 112 पर मिली। इसके दस मिनट बाद, दोपहर 1:45 बजे सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी के नेतृत्व में पैकेज 04 की सुरक्षा टीम घटनास्थल पर पहुंची। बस में सवार सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें तत्काल दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइड्रा और क्रेन की मदद से सड़क के किनारे (पीली पट्टी के अंदर) करवाया और सुरक्षा कोन लगवाए। वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई:कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    आंधी-बारिश से दुर्गा मंदिर गिरा, मोतीझील का पाथवे बंद:कानपुर में कई रोड पर पड़े रहे पेड़, फेयर के झूले भी टूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment