Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में SUV दुर्घटनाग्रस्त, गांजा के पैकेट बरामद:इनोवा से टक्कर, कई घायल; वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुआ हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हुआ। गांजा ले जा रही एक एसयूवी का एक्सल टूटने के बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से गांजा के पैकेट भी बरामद हुए। यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा स्थित बंदना ढाबा के पास रात करीब 10 बजे हुई। बनारस से लखनऊ की ओर जा रही एक्सयूवी (UP 32 EZ 9200) का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित होने के बाद यह गाड़ी दूसरे लेन में अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार (UP 65 DS 7004) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया। इनोवा कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से पांच को तुरंत निकाल लिया गया, जबकि ड्राइवर कार में फंस गया था। उसे गेट काटकर बाहर निकाला गया और बाद में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इनोवा कार में सवार आंध्र प्रदेश के काकीनारा निवासी रामा देवी (53), आर साई रामकृष्णा प्रसाद (58), एम सत्य कृष्णा (30), बी देवी मोनिका (32) और एम साई तेजस्वी (29) को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एक्सयूवी कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को चोटें आईं। इनकी पहचान लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अभिषेक (23) पुत्र राम कुमार और हर्ष कुमार पुत्र अज्ञात के रूप में हुई। इन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी (UP 32 EZ 9200) से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। सीओ लंभुआ अर्पित कपूर ने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कार खड़ी करने पर बवाल:झारखंड से घूमने आए 3 युवकों ने दुकानदार को पीटा, अरेस्ट
    Next Article
    हापुड़ में आज 3 घंटे की बिजली कटौती:पेड़ों की छंटाई और मरम्मत के कारण बाधित रहेगी आपूर्ति, विभाग से शिड्यूल जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment