Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय इंस्पेक्टर को लगी गोली:थाने के कमरे में निजी असलहा से फायरिंग, बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अखंड नगर थाने में रविवार को प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी गोली लगने से घायल हो गए। इंस्पेक्टर वर्दी पहन रहे थे, तभी अचानक उनका निजी असलहा चल गया और गोली उनके कंधे में लग गई। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी चारू निगम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी कुछ महीने पहले सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाए गए थे। उन्हें एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद इस पद से हटाया गया था।इससे पहले, वह अमेठी जनपद से स्थानांतरित होकर सुल्तानपुर के कुड़वार थाने में पहली बार प्रभारी बने थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में गोवंश तस्करी पर 30 लोगों पर कार्रवाई:डीआईजी ने पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए क्यूआर कोड प्रणाली लागू करने के दिए निर्देश
    Next Article
    बाइक की टक्कर से किसान की मौत, एक घायल:हरदोई में सांडी-जरौली मार्ग पर हुआ हादसा, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment