Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी लोग ही लाएंगे समानता और समता-अतुल प्रधान:मेरठ में सरधना विधायक बोले- कल रैली नहीं 2027 में सरकार बनाने का होगा ऐलान

    2 hours ago

    1

    0

    रविवार को दादरी में आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के तमाम जनप्रतिनिधि और सरधना विधानसभा क्षेत्र के लोग रहे। समानता और समता वापस लाना है उदेश्य विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो समानता और समता प्रदेश में छीनकर जातिगत और धार्मिक भेदभाव फैलाने का काम किया है उसको सिर्फ समाजवादी पार्टी ही वापस लेकर आ सकती ळै। इस जनसभा का उदेश्य भी यही है और इसी के लिए समाजवादी का हर एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से इस रैली को सफल बनाने में जुटा है। 2027 के चुनाव का बजेगा बिगुल उन्होंने कहा कि कल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दादरी से ही आगामी चुनाव का बिगुल बजाने जा रहे हैं। कल की जनसभा में यह आगाज होगा कि आगामी 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। स्कूल प्रकरण की जांच की अपील अतुल प्रधान ने कहा कि सरधना में जो सेंट जोसफ स्कूल है उसमें भी कल कुछ लोगों ने एक संगठन का नाम लेकर स्कूल में घुसकर शंति व्यवस्था को खराब करने का काम किया है। मेरी विधानसभा का मामला है इसलिए मैंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और मैं चाहता हूं कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में जल जीवन मिशन कार्यालय में हड़कंप:उप-ठेकेदार ने कर्मचारियों पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की
    Next Article
    गोरखपुर में गैस के लिए लगी 200 मीटर लंबी लाइन:लोग बोले- होटल से खाना मंगवा रहे, बिना सिलेंडर के घर जा रहे 200 से अधिक लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment