Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी महिला सभा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन:लखीमपुर खीरी में समस्याओं के समाधान की मांग पर धरना

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी महिला सभा ने सोमवार को लखीमपुर खीरी शहर के आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जनपद की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव तृप्ति अवस्थी ने इस दौरान जनपद में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज को शीघ्र संचालित करने और हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने महिला महाविद्यालयों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड की नियमित मौजूदगी और आवारा पशुओं व बंदरों से निजात दिलाने की भी बात कही। ज्ञापन में स्वयं सहायता समूहों में कथित भ्रष्टाचार की जांच, मैरिज लॉन के बाहर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने और रेलवे ओवरब्रिज पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी शामिल थी। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक पार्कों के सौंदर्यीकरण और बेहजम रोड नहर पर सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था वापस लेने और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, सुरेंद्र, आरपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सपाईयों का विरोध प्रदर्शन:संतकबीरनगर में लूट व हमले के मामले पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    Next Article
    मेरठ की CCSU में छात्र को परीक्षा देने से रोका:प्रबंधन ने किया ब्लैकलिस्ट होने का दावा - छात्र ने लगाया भेदभाव का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment