Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट अशोक जयंती पर मथुरा में संगोष्ठी:मानवीय मूल्यों के संरक्षण में उनके योगदान पर चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर एक संगोष्ठी और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया। कृष्णा नगर स्थित बिजली घर कैंप कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "सम्राट अशोक का मानवीय मूल्यों के संरक्षण में योगदान" था। कार्यक्रम का संचालन चित्रसेन मौर्य ने किया। पुष्पांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल और सपा नेता जागेश्वर यादव ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अनिल अग्रवाल और जागेश्वर यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए एक अखंड और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी बताया कि उनके जनकल्याणकारी कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं और भारत सरकार ने उनकी स्मृतियों को राष्ट्रीय पहचान दी है। रमेश सैनी और लुकेश कुमार राही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने भारत को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाया था। उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में सम्राट अशोक के साहस, पराक्रम, विश्वास और वीरता जैसे मूल्यों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व दरोगा सोहनलाल, पूर्व कृषि अधिकारी सूरजपाल सिंह, समाजसेवी विजेंद्र सिंह बौद्ध, बृजलाल कामरेड, बिसंबर दयाल कर्दम, अनिल कुमार, सागर सिंह, आकाश बाबू, पप्पू सिंह, असलम कुरैशी, विनोद बघेल, नरेश सरदार, महेंद्र सिंह राज गब्बर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर सम्राट अशोक के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में 2 चचेरे भाइयों की मौत:बिना सेफ्टी किट 20 फुट गहरे केमिकल टैंक में उतरे, दम घुटा; CPR देकर दोस्त बोला- उठ जा
    Next Article
    DDU के AD बिल्डिंग में लगी आग, VIDEO:धू- धू कर जलने लगा ट्रांसफॉर्मर, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment