Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट अशोक की 2328 वीं जयंती मनाई:मथुरा में अधिवक्ताओं ने उनके आदर्शों को याद किया

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शनिवार को मगध साम्राज्य के महान शासक सम्राट अशोक की 2328वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र में जन्मे सम्राट अशोक के पिता बिंदुसार और माता शुभ्रदांगी थीं। उन्हें एक न्यायप्रिय और प्रजा हितैषी शासक के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपने शासनकाल में जनता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। वक्ताओं ने बताया कि सम्राट अशोक ने अपने शासन में सड़कों, कुओं और चिकित्सालयों का निर्माण कराकर जनकल्याण को प्राथमिकता दी। कलिंग युद्ध के भीषण नरसंहार से व्यथित होकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्याग दिया और जीवनभर अहिंसा व धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने विचारों और संदेशों को हजारों शिलालेखों और स्तंभों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को भी हर्षोल्लास के साथ मनाने पर चर्चा की। सभी ने समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे रात्रि विश्राम:महराजगंज में पंकज चौधरी संगठनात्मक संवाद को देंगे मजबूती
    Next Article
    लालकुआं-कासगंज रूट की ट्रेनें प्रभावित:नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से बदायूं के यात्रियों को असुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment