Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा, बोले- अंधेरे में रखकर विभाग ने लगाए स्मार्ट मीटर

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं को अंधेरे में रखकर स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि लगाए गए स्मार्ट मीटर प्रीपेड हैं। उनके अनुसार, पुराने मीटरों की जमा की गई सिक्योरिटी राशि अभी तक खातों में नहीं आई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि थोड़े से बकाया होने पर भी बिजली काट दी जा रही है। महानगर अध्यक्ष सलाहुद्दीन अख्तर ने ज्ञापन में बताया कि प्रीपेड मीटरों के कारण हजारों व्यापारियों और उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है। विभाग के प्रीपेड मीटरों का सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐप में पेमेंट जमा करने के बाद भी अपडेट नहीं हो रही है। बिना किसी आधार वर्षों पुरानी रिकवरी भेजी जा रही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुरानी सिक्योरिटी राशि के समायोजन का विवरण उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली घरों पर लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जबकि अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना किसी आधार के वर्षों पुरानी रिकवरी भेजी जा रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रीपेड मीटर लगाने के बाद अधिकांश उपभोक्ताओं के फोन नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। बड़ी संख्या में सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपडेट नहीं हैं, और कई उपभोक्ताओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड नहीं हो रहा है। व्यापारियों ने इटावा जिले की एक घटना का भी जिक्र किया, जहां एक चाय विक्रेता की स्मार्ट मीटर से 1.25 लाख रुपये का बिल आने के बाद कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शिक्षिका विद्या मिश्रा की विदाई:कम्पोजिट विद्यालय असना में आयोजित समारोह में शॉल, स्मृति चिन्ह और गीता पुस्तक देकर किया सम्मानित
    Next Article
    स्टेशन पर सो रही मां की गोद से बेटा चोरी:पति से झगड़े के बाद 3 बेटों संग अमेठी से लखनऊ आई, सुबह उठी तो 2 बेटे ही मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment