Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर विवाद: बिजली कर्मचारी को तीन घंटे बंधक बनाया:कोंच नगर में हंगामा, बिजली विभाग और विजिलेंस टीम से तीखी नोकझोंक

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन जनपद के कोंच क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कोंच नगर के पुष्पा गार्डन के पास बिजली विभाग के कर्मचारी जब चुपचाप घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे, तो स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने मीटर सुधारने पहुंचे दो कर्मचारियों को एक मकान में करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विजिलेंस टीम और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति संभालने के बजाय और बिगड़ गई। महिलाओं और अधिकारियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विजिलेंस टीम ने महिलाओं के परिजनों को पकड़ने की कोशिश की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय सभासद माधव यादव और सभासद रघुवीर कुशवाहा ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका। लोगों से विभाग का सहयोग करने की अपील स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए। कई घरों में ताले लगे होने के बावजूद मीटर स्थापित कर दिए गए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। महिलाओं का कहना है कि मीटर लगने के कुछ ही दिनों बाद कई घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई और अब वे रिचार्ज भी नहीं करा पा रही हैं। पिछले करीब एक माह से बिना बिजली के जीवन यापन करने को मजबूर लोग अब आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं। महिलाओं ने विजिलेंस टीम पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि टीम के सदस्यों ने धमकी दी कि मौके से हट जाओ, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, हालात बिगड़ते देख कुछ अधिकारी मौके से हट गए। इस मामले में एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों द्वारा ऑनलाइन शिकायत मिलने पर कर्मचारी मीटर ठीक करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने पुराने मीटर लगाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद महिलाओं ने उन्हें बंधक बना लिया। एसडीओ ने मारपीट और अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया और लोगों से विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेजरी ऑफिसर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 84.50 लाख:मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने का डर दिखाया, 27 दिन तक डराते धमकाते रहे
    Next Article
    कोठिलवां में दो छात्रों की एक साथ जली चिताएं:परिजनों ने नम आंखों से किया अंतिम संस्कार; छोटी गंडक नदी में डूबने से हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment