Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी दो एंबुलेंस में आग:9 माह पहले कंडम घोषित हुई थीं दोनों एंबुलेंस, जांच जारी

    12 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के कंपिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में गुरुवार दोपहर खड़ी दो कंडम एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल टीम के पहुंचने और उस पर काबू पाने तक दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। ये दोनों एंबुलेंस 108 और 102 सेवा की थीं, जिन्हें करीब 9 महीने पहले कंडम घोषित कर दिया गया था। आग लगने के बाद परिसर में धुआं उठता देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम लगभग 20 मिनट में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया गया है कि करीब 9 माह पूर्व 108 और 102 सेवा के तहत 19 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद पुरानी और कंडम हो चुकी एंबुलेंस को विभिन्न अस्पताल परिसरों में खड़ा कर दिया गया था। कंपिल सीएचसी में भी ऐसी ही एंबुलेंस लंबे समय से खड़ी थीं। देखें, 3 तस्वीरें… एंबुलेंस के प्रभारी विजय चौहान ने बताया कि सुबह के समय एक सफाईकर्मी ने कूड़े के ढेर में आग लगाई थी। आशंका है कि इसी कूड़े के ढेर से आग फैलकर एंबुलेंस तक पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुनील ने बताया परिसर में काफी समय से खराब पड़ी दो एंबुलेंस खड़ी थी। जिनमें अचानक आग लग गई। प्रथम दृष्टया तकनीक कारणों से आग लगी है, जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हिंदी में बोले मिशेल मार्श कैसे हो:कबाब खाने पर बोले मुकुल चौधरी मैं वेजिटेरियन, ऋषभ पंत ने बच्चे से मिलाया हाथ
    Next Article
    सपा ने केस्को एमडी से की मुलाकात:कानपुर में लगे एक लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदलने की मांग, बोले- रिचार्ज करने के बाद भी बैलेंस माइनस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment