Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समय से पूरा करें STP का निर्माण:निरीक्षण के बाद कमिश्नर बोले; कहा- देरी पर नपेंगे अधिकारी

    1 hour ago

    2

    0

    कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ गोड़धोइया नाले पर बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अमृत 2.0 योजा के तहत इसका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय से काम पूरा न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने STP के चारा ओर नालों में फैली जलकुंभी देखकर नाराजगी जताई। उन्हें बताया गया कि STP परिसर में फिनिशिंग एवं सीवर का काम बाकी है। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई एवं बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। रसोई गैस वितरण में अनियमितता पर होगी कार्रवाई STP का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी रसोई गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जांच करने के लिए शाहपुर स्थित प्रज्ञा गैस सर्विस एवं पादरी बाजार स्थित महेंद्रा गैस सर्विस के गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि गैस की आपूर्ति व्यवस्थित तरीके से की जाए। पहले बुकिंग कराने वालों को सिलेंडर दिया जाए। किसी भी दशा में गैस की कालाबाजारी न होने पाए। नोडल अधिकारी की देखरेख में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्द पूरा करें नाला निर्माण कमिश्नर व जिलाधिकारी नौतनवा-गोरखपुर मार्ग से ग्रीन सिटी कालोनी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर एवं मशीन लगाकर नाला निर्माण का काम जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का काम भी निर्धारित समय से पूरा करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 1 अप्रैल से महंगा होगा मकान बनाना:LDA ने बढ़ाया नक्शा शुल्क, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
    Next Article
    ललितपुर में बाबा सदन शाह का उर्स शुरू:डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment