Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    19 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ दिवंगत पिता धर्मेंद्र के महाराष्ट्र स्थित 100 एकड़ के फार्महाउस पहुंचे। मुंबई की भागदौड़ से दूर लोनावला की पहाड़ियों में स्थित इस फार्महाउस में पहुंचकर सनी देओल अपने पिता को याद कर भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खेतों के बीच खड़े होकर धान की कटाई और सफाई का काम देख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में सनी ने 'मिसिंग यू पापा' लिखा। बैकग्राउंड में लगाया 'अपने' गाना सनी देओल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वे अपने बेटे करण देओल के साथ फार्महाउस के खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। वहां स्थानीय मजदूर धान की सफाई के काम में जुटे हुए हैं। वीडियो के दौरान सनी अपने बेटे से कहते हैं- " ये मेरे पापा का खेत है, तुम्हारे लिए वे बड़े पापा थे", जिस पर करण हां में सिर हिलाते हैं। सनी ने इस वीडियो के बैकग्राउंड में अपनी मशहूर फिल्म 'अपने' का टाइटल ट्रैक लगाया है और रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। 1985 में खरीदा था फार्महाउस, खेती का था शौक यह फार्महाउस महाराष्ट्र के लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच करीब 100 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे धर्मेंद्र ने साल 1985 में खरीदा था। धर्मेंद्र इस संपत्ति को अपना सबसे सुकून भरा ठिकाना मानते थे। लकड़ी और पत्थरों से बने इस फार्महाउस में वे अपने हाथों से फल और सब्जियां उगाया करते थे। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर यहां ट्रैक्टर चलाते या खेती करते हुए अपने वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते थे। जुहू का घर छोड़कर फार्महाउस में ही रहने लगे थे धर्मेंद्र करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद धर्मेंद्र को मुंबई की चकाचौंध से ज्यादा इस फार्महाउस की सादगी पसंद थी। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे मुंबई के जुहू स्थित घर को छोड़कर इसी फार्महाउस पर स्थायी रूप से रहने लगे थे। वे वहां प्रकृति के करीब रहकर स्थानीय लोगों के साथ समय बिताते थे। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। ये खबर भी पढ़ें ऑटो रोकने के लिए सड़क पर चिल्लाई थीं करीना:सैफ को खून से लथपथ देखकर दौड़ी; तैमूर ने पूछा था- क्या अब्बा मरने वाले हैं करीना कपूर ने बताया कि जनवरी 2025 में जब सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था, तब वह उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए रात में सड़क पर दौड़ी थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है
    Next Article
    सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार मां को स्टेज पर लाईं:बोलीं- मम्मी मैं रोज यही करती हूं, देखो कितना खूबसूरत है; मोहाली में परफॉर्म किया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment