Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न:अरुण सिंह अध्यक्ष, राजेंद्र यादव महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

    13 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने विधिवत इसकी घोषणा की। सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट और राजकुमार पटेल एडवोकेट भी इस दौरान उपस्थित रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह एडवोकेट और महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट निर्विरोध चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी द्वारिका प्रसाद नागर एडवोकेट को सौंपी गई है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव एडवोकेट का निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट और संतोष कुमार यादव एडवोकेट चुने गए। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) के पदों पर आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट और आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट का निर्वाचन हुआ। सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य और एक अन्य सचिव प्रशासन पद पर हरिद्वार एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भोला सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक कुमार पाठक एडवोकेट, परमेश्वर सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी एडवोकेट, गुलाब वैश्य एडवोकेट और अनिल कुमार सिंह एडवोकेट का चुनाव हुआ। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों पर चंद्रकला गिरी एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, सुदेश कुमार एडवोकेट और रमन कुमार एडवोकेट निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन के बाद एक सादे समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्यगण निर्मलेंदु कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, मुस्ताक अली एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट, छोटेलाल गौतम एडवोकेट सहित मौजूदा अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट, रोशन लाल यादव एडवोकेट, रणजीत सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट, हीरालाल पटेल एडवोकेट, महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, वी पी सिंह एडवोकेट, फूल सिंह एडवोकेट और कामता प्रसाद यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दर्शन करने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत:बलरामपु में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दोनों गोंडा के रहने वाले
    Next Article
    वेदों के संदेश के साथ मनेगा पूर्णानंद सरस्वती का जन्मदिन:मेरठ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी पूर्णानंद सरस्वती के 126 वे जन्मदिवस पर विशेष व्याख्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment