Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में बिजली विभाग के बाबू पर मारपीट का आरोप:कनेक्शन कटवाने गए युवक से अभद्रता, विभाग ने जांच शुरू की

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में एक युवक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। करमा थाना क्षेत्र के खैराही निवासी मोहम्मद अप्सर ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के एक बाबू ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित मोहम्मद अप्सर के अनुसार, वह अपने पिता के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन को कटवाने के लिए पिछले करीब सवा महीने से विभाग के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें हर बार नए कागजात लाने के लिए कहा जाता था। 5 मई को शाम को अप्सर सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर एक्सईएन कार्यालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद बाबू कृष्णा सोनी को कागजात दिखाए। आरोप है कि कागजात देखने के बाद बाबू कृष्णा सोनी ने उनसे अपशब्द कहे और पूछा कि तुम रोज-रोज यहां क्यों चले आते हो। इस पर पीड़ित ने सिर्फ इतना कहा कि काम नहीं कर रहे हैं तो झक मार रहे हैं, इतना सुनते ही बाबू आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए 3-4 थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, वीडियो में बाबू का यह भी कथित तौर पर कहते सुना जा रहा है कि ऐसे ही मारपीट करेंगे, जिसे जो करना है कर ले। इस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा था। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रथम दृष्टया कर्मचारी की अनुशासनहीनता प्रतीत हो रही है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और निलंबन की संस्तुति उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। फिलहाल, मामले की पुलिस और विभागीय स्तर पर जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराग डेरी समागम में मंच पर मारपीट:पूर्व और वर्तमान चेयरमैन समर्थक भिड़े, चले जूते-चप्पल
    Next Article
    प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड, मेरठ में महिलाओं ने बांटे लड्डू:बोलीं- सरकार का निर्णय का फैसला लेकिन अगर बिल बढ़े आए तो फिर करेंगी आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment