Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की मौत:परिजनों ने लगाया जबरन 12 घंटे ड्यूटी का आरोप, मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के औड़ी–सिंगरौली मुख्य मार्ग पर स्थित भारत बेंज परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अवगत कराया। मृतक की पहचान अनपरा के डिबुलगंज निवासी बावनसुभा भारती (50) के रूप में हुई है। वह ओमेन सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे और उन्हें हाईवे किनारे स्थित ट्रक एजेंसी ममता मोटर्स में तैनात किया गया था। बताया गया कि शनिवार रात उनकी नाइट शिफ्ट थी। करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अस्वस्थता की जानकारी दी और कंटेनर में बने चालक कक्ष में आराम करने चले गए। सुबह अगली पाली का सुरक्षाकर्मी जब उन्हें जगाने पहुंचा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना पर कंपनी अधिकारियों और पुलिस को बुलाया गया। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि मृतक से जबरन 12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही थी, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे। परिजनों ने निजी सुरक्षा एजेंसी को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद निजी सुरक्षा संस्थान के अधिकारियों ने परिजनों को सहायता स्वरूप तीन लाख रुपये नकद दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Video: चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने बचाई जान
    Next Article
    डिजिटल जांच के दायरे में छह आरोपी:प्रयागराज में छात्र की मौत मामले में मोबाइल में मिले मैसेज की फोरेंसिक पड़ताल के साथ CDR एनालिसिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment