Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में लाइनमैन की मौत पर दो घंटे से बवाल:परिजनों ने चक्का जाम किया, मुआवजे की मांग पर अड़े; मां बेहोश

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना के बाद उनके परिजनों ने न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। संतोष की मौत के 24 घंटे बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर मौजूद है। मृतक की पत्नी बिंदु देवी ने परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार और बिजली विभाग से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। परिजनों ने संतोष की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अब विस्तार से पूरा मामला समझिए... बिसहार गांव के रहने वाले संतोष कुमार (40) बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में संविदा पर तैनात थे। संतोष, अपनी पत्नी बिंदु (35) और दो बेटों आदर्श (15) और शिवम (18) के साथ रहते थे। वह गुरुवार को लोहोटा गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने गए थे। शाम करीब 7 बजे गांव पहुंचे। सहकर्मियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक अपनाए थे। पोल पर चढ़कर काम शुरू करने लगे। इसके पहले उन्होंने बिजली घर में सूचना देकर शटडाउन मांगा, ताकि काम के दौरान करंट न आए। जब संतोष खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर लगा रहे थे, इसी दौरान बिना किसी सूचना के 11 हजार की हाई-वोल्टेज सप्लाई अचानक चालू कर दी गई। उन्होंने बताया- संतोष को बिजली का जोरदार झटका लगा। इसके बाद वह खंभे से ही चिपक गए। शॉर्ट सर्किट होने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही देर में लाइनमैन आग की चपेट में आ गए। हेल्पर ने खंभे पर चढ़कर बुझाई आग हादसा होते ही हेल्पर मटरूलाल ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल शटडाउन करने को कहा। शटडाउन होते ही खंभे पर चढ़कर आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सहायता से लाइनमैन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले में संतोष के साथ मौजूद हेल्पर ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- लाइनमैन ऊपर काम कर रहा था। विभाग को इसकी जानकारी थी, तो बिजली की आपूर्ति किसके आदेश पर और क्यों बहाल की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर से 350 होली स्पेशल बसें, जानें रूट:लखनऊ 15 मिनट और दिल्ली-गोरखपुर के लिए 30 मिनट में मिल रहीं, 10 मार्च तक सुविधा
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत:प्रयागराज से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हेलमेट न पहनने सिर पर लगी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment