Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र पुलिस ने ऑटो चालकों को किया जागरूक:अश्लील गाने न बजाने और DL रखने के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी ऑटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों में अश्लील गाने या साउंड सिस्टम का उपयोग न करें। साथ ही, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। चालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी ऑटो में कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है, तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त, ऑटो चालकों को हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों में लगे साउंड सिस्टम को स्वेच्छा से हटा लें। यदि चेकिंग के दौरान साउंड सिस्टम पाया गया, तो संबंधित वाहन को सीज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर सड़क अनुशासन के संबंध में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ट्रकों में स्पीकर लगाकर अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, क्योंकि इससे लोगों का ध्यान भटकता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। सीओ मिश्रा ने आगे बताया कि कस्बे के लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ टेंपो चालक अपने वाहनों में गाने बजाते हैं। इसी क्रम में सभी ऑटो चालकों को बुलाकर चेतावनी दी गई और जागरूक किया गया कि वे किसी भी हालत में ऐसे गाने न बजाएं या स्पीकर न रखें जिससे लोगों का ध्यान भटके। डीएल को लेकर भी चेकिंग अभियान चलाया गया है और जिनके पास डीएल नहीं है, उनके लिए आरटीओ से बात करके कैंप लगाकर डीएल बनवाने की कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों द्वारा बताई गई धर्मशाला और अंजना से संबंधित समस्याओं का समाधान भी दो दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनाई पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती:सुरियावा में कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा:एक लाख रुपए में मेडिकल व अन्य प्रक्रिया पास कराने का झांसा, इंजेक्शन-दस्तावेज भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment