Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र व्यापार संगठन के पदाधिकारी डीएम से मिले:वेयरहाउसिंग और पर्यटन विकास की संभावनाएं बताईं

    15 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, सोनभद्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संगठन ने जिले में औद्योगिक, पर्यटन और कृषि विकास की अपार संभावनाओं पर भी चर्चा की। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि सोनभद्र चार राज्यों - बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यह स्थान लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट के लिए वेयरहाउसिंग और मल्टी-स्टेट हब स्थापित करने के लिए आदर्श है। इसके लिए कम से कम 600 से 800 एकड़ का लैंड बैंक तैयार करने या भूमि समेकन (लैंड पूलिंग) मॉडल अपनाने की आवश्यकता है। इससे सोनभद्र चार राज्यों के व्यापारिक प्रवेश द्वार के रूप में विकसित हो सकता है। शर्मा ने जिले में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से समृद्ध है। यहां इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, होटल रिसॉर्ट, ट्रैवल सर्विस और स्मारिका बाजार विकसित किए जा सकते हैं। जिले में कई प्राकृतिक स्थल, जलप्रपात, जलाशय और ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं। इको टूरिज्म के लिए मुक्का फॉल, धनरौल बांध, विजयगढ़ किला, कंडाकोट पहाड़ी और फॉसिल्स पार्क जैसे स्थान प्राकृतिक आकर्षण के केंद्र हैं। इन्हें इको-फ्रेंडली कॉटेज, बर्ड वाचिंग, मेडिटेशन स्पॉट और नेचर ट्रेल के रूप में विकसित किया जा सकता है। साथ ही, स्थानीय आदिवासी युवकों को गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जा सकता है। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, बोटिंग, कैंपिंग और बोनफायर जैसी गतिविधियों को विकसित किया जा सकता है। जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने जिलाधिकारी का ध्यान कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रमुख उत्पाद गेहूं, दालें और चावल हैं। यहां ऑर्गेनिक खेती, हर्बल प्रोडक्ट, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करके इस क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। बैठक में प्रमुख रूप से कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल,राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया प्रदीप जायसवाल, टीपू अली, कृष्णा सोनी,नागेंद्र मोदनवाल, यशपाल सिंह, विनय जायसवाल, दिनेश सिंह, पंकज कनोडिया, अभिषेक साहू, अभिषेक गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 100% रहा ICSE का रिजल्ट:10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन
    Next Article
    झांसी में बारिश के बाद उमस बढ़ी:तापमान तापमान 42.04 डिग्री, आने वाले दिनों में गिर सकता है टेंपरेचर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment