Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनातन महापरिषद ने मनाया 'गो सम्मान दिवस':लखनऊ में गौमाता को राष्ट्र सम्मान दिलाने का संकल्प

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सनातन महापरिषद भारत की ओर से देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत 'गो सम्मान दिवस' उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने गौमाता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने और संपूर्ण भारतवर्ष में गो-हत्या समाप्त करने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एम पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत तहसीलों में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जयश्री पाण्डेय, इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय दास और गौ सेवा प्रमुख संदीप दुबे ने गौ संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा मधु पाराशर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बिमल सक्सेना, प्रदेश महासचिव एवं आईटी प्रमुख ललित प्रकाश पाण्डेय और संगठन मंत्री पूजा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन ने आह्वान किया कि सनातन समाज एकजुट होकर गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए आगे आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी नगर निगम का 490.62 करोड़ रुपए का बजट पास:अब हर दो महीने में होगी सदन की बैठक, एक महीने में मिलेंगे 500 सफाई कर्मी
    Next Article
    ई-रिक्शा और बाइक चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:दिन में रेकी करते, महंगे शौक और मौज-मस्ती के लिए चोरी करते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment