Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन:डरकर सिंगर ने स्टेज छोड़ा, बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे फेंका; शो बीच में ही कैंसिल

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में 3 अप्रैल को शो के दौरान हुई मिसहैप्निंग को लेकर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया। सुनंदा ने कहा कि कल स्टेज पर एक स्टूडेंट के अचानक आने और उसके पैरों में गिरने से जो हुआ उसके लिए मैं स्टूडेंट्स को माफ करती हूं। वहीं स्टूडेंट्स ने भी अपना वीडियो जारी करते हुए कान पकड़कर सुनंदा से माफी मांगी है। स्टूडेंट ने कहा कि मेरा नाम शिवांग पांडे है। मैं सुनंदा का फैन हूं। जब वह स्टेज पर गा रही थीं तो मैं अचानक से चला गया और पैर छूने चाहे। शिवांग ने कहा कि मैं सॉरी मांगता हूं। आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम। सुनंदा ने कहा कि स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक स्टूडेंट्स के सुरक्षा घेरा तोड़कर सामने आ जाने से मैं काफी डर गई और सुरक्षा कारणों से शो को बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि, इस घटना के बाद सिंगर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट पर सख्त कार्रवाई की है। इसे रोक देना चाहिए। सुनंदा शर्मा ने कहा कि प्यार जताने का सबका अपना तरीका होता है। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई क्योंकि आजकल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। सुनंदा ने कहा कि अचानक स्टूडेंट के आने का किसी को अंदाजा नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि उस वक्त वह काफी डर गई थीं और अचानक हुई इस हरकत पर उनका रिएक्शन भी काफी लाउड था। सुनंदा ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर सुरक्षा कारणों से ऐसे पलों में घबराहट होना स्वाभाविक है और इसी वजह से उस समय वह मंच छोड़कर चली गई थीं। वीडियो में सुनंदा की 3 अहम बातें स्टूडेंट के साथ नरमी बरतने की अपील- सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहा कि 3 अप्रैल की घटना के लिए कॉलेज मैनेजमेंट और प्रशासन नरम रुख अपनाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि कॉलेज प्रशासन उस छात्र के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है, लेकिन वह चाहती हैं कि उसे माफ कर दिया जाए। कई बार प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है- सुनंदा का मानना है कि कई बार प्रशंसकों का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है, लेकिन उस छात्र की मंशा शायद बुरी नहीं थी। उन्होंने बड़े दिल का परिचय देते हुए कहा कि जब उन्होंने खुद उसे माफ कर दिया है, तो प्रशासन को भी उसे सजा नहीं देनी चाहिए। प्यार जताने में दूसरे को असुविधा न हो- सुनंदा शर्मा ने छात्र शिवांग को लेकर तमाम प्रशंसकों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी के प्रति प्यार या इज्जत जताने का अच्छा तरीका होना चाहिए ताकि किसी को असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, वह सब जनता के प्यार और आशीर्वाद की बदौलत है। उन्होंने हमेशा साथ देने और इतना सम्मान देने के लिए सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। शिवांग ने कहा-सारी मैम, मेरा इंटेंशन गलत नहीं था गाजियाबाद के जीआईटीएम कॉलेज के स्टूडेंट ने वीडियो जारी कर कहा कि नमस्ते सुनंदा मैम। मैं शिवांग पांडे हूं। मैं वही लड़का हूं जिसने कल आपके इवेंट में स्टेज पर पैर छूने का प्रयास किया। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं आपको स्पॉटिफाई पर फॉलो करता हूं। मैं मेरा इंटेंशन कुछ गलत नहीं था। आपको हर्ट करने का मेरा इंटेंशन नहीं था। मैं आपसे सॉरी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम। ---------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी-बारिश से दुर्गा मंदिर गिरा, मोतीझील का पाथवे बंद:कानपुर में कई रोड पर पड़े रहे पेड़, फेयर के झूले भी टूटे
    Next Article
    कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेड़ और पोल गिरे, हाईटेंशन तार टूटे; 700 कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment