Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ. योगेश मिश्रा पंचतत्व में विलीन:लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार, एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के सदस्य थे

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के वरिष्ठ एंडोस्कोपिक, लैप्रोस्कोपिक और जनरल सर्जन डॉ. योगेश मिश्रा का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। डॉ. योगेश मिश्रा को पेट, पित्ताशय, हर्निया की बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता हासिल थी। वे बलरामपुर अस्पताल के पूर्व यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने गोमती नगर में हनुमंत एंडो सर्जरी सेंटर की स्थापना की थी। भैंसा कुंड में हुआ अंतिम संस्कार रविवार दोपहर डॉ.योगेश मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र शैलेश कुमार मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर डॉ. योगेश मिश्रा के सुपुत्र डॉ. विनायक मिश्रा ने अश्रुपूरित नेत्रों ने परिजनों और सहयोगियों को ढ़ाढस बंधाते नजर आए। इस दौरान भैंसाकुंड में बड़ी संख्या में डॉक्टर और समाज सेवी मौजूद रहे। लखनऊ में अच्छे डॉक्टर की बनाई थी पहचान KGMU के डीन डॉ. केके सिंह ने बताया कि डॉ.योगेश मिश्रा हमेशा दूसरों को सिखाने और अपने कौशल व ज्ञान को साझा करने के लिए तत्पर रहते थे। वे सरकारी क्षेत्र में कार्यरत उन चुनिंदा सर्जनों में से एक थे, जो सर्जरी विभाग में होने वाली कॉन्फ्रेंस में नियमित रूप से शामिल होते थे। अकादमिक रूप से अपना योगदान देते थे। वे ‘एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया’ के सदस्य थे। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्षेत्र में कौशल विकास के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय प्रशिक्षक थे। वे नियमित रूप से खुद को अपडेट रखकर और अपने कनिष्ठ सहकर्मियों का मार्गदर्शन करके अपने विषय पर अपनी श्रेष्ठता बनाए रखते थे। चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. योगेश मिश्रा हमेशा बस एक फोन कॉल की दूरी पर उपलब्ध रहते थे। वे स्वयं अनगिनत मरीजों की देखभाल करते थे। यह सुनिश्चित करते थे कि उन्हें सर्वोत्तम संभव उपचार मिले। उनकी करुणा, समर्पण और विनम्रता ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है। डॉ. साहब का जाना न केवल उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे चिकित्सा जगत, उनके हजारों मरीजों के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उनकी दयालुता और सेवा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके शोक संतृप्त परिवार को शक्ति और साहस दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा:कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
    Next Article
    SO ने थाने में युवक को पीटा, VIDEO:उन्नाव में लात-घूंसे मारे, बेल्ट चलाई; जमीन विवाद में पकड़कर लाई थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment