Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली:छाती पीट पीटकर रोईं बोलीं- मर गया, कैसे घर चलाएं

    3 hours ago

    1

    0

    अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। लखनऊ के केसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने सिलेंडर की अर्थी बनाई। सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोने की एक्टिंग की और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध जताया। छाती पीट-पीट कर रोई महिलाएं गैस सिलेंडर की अर्थी रखकर महिलाएं छाती पीट पीट कर रोने लगी। रोती हुई महिलाएं बोली हाय मेरा सिलेंडर मर गया अब यह किसी काम का नहीं रहा। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथ में पोस्टर लेकर आईं जिसपर लिखा था 'महंगी गैस महंगा तेल मोदी योगी दोनों फेल'। सपा कार्यालय से निकलती हुई महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाया 'मोदी तेरे सरकार में कटोरा हाथ में'। प्रदर्शनकारी महिला पूजा यादव ने कहा कि महंगाई से पूरी जनता परेशान है। पहले आधार कार्ड, फिर नोटबंदी और अब गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों से आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। 'अब सिलेंडर किसी का काम का नहीं रहा' उन्होंने कहा कि सिलेंडर अब किसी काम का नहीं रह गया है, जैसे किसी इंसान का मौत हो जाती अंत हो जाता है, वैसे ही अब सिलेंडर का अंत हो गया है और यह भी बेकार हो गया है। अब हालात ऐसे हैं कि लोग ठीक से खाना भी नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार को जाना चाहिए। जनता के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। गैस सिलेंडर की उठाई गई अर्थी वही सपा प्रदेश सचिव मनीषा बोलीं - गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर विरोध जताया जा रहा है। इसके बाद वाराणसी जाकर गंगा स्नान करेंगे। सरकार के खिलाफ की नारेबाजी सड़कों पर उतरी महिला सभा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर लोगों को घंटों लाइन में लग कर सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है, क्योंकि घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही होती है। इस दौरान महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने हाथ में बर्तन और खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 1000 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित:सांसद किशोरी लाल शर्मा की पहल पर निःशुल्क शिविर आयोजित
    Next Article
    दर्शन करने जा रहे दो युवकों सड़क हादसे में मौत:गोंडा में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, एक बलरामपुर का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment