Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा MLA का अधिकारी जी सो रहे पार्ट-2:विधायक ने खुद कूड़ा उठाया, कूड़ा गाड़ियों की बदहाली और अफसरों की लापरवाही दिखाई

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। शुक्रवार को उन्होंने अपनी विधानसभा में कूड़ा नहीं उठने पर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘अधिकारी जी सो रहे हैं’ पार्ट-2 के जरिए क्षेत्र की गंदगी, जर्जर कूड़ा गाड़ियों और उनकी कमी के साथ सफाई कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर किया। विधायक खुद कूड़ा उठाकर कूड़े गाड़ी में रखकर ले गए। इसके साथ ही अफसर किस तरह से सुनवाई नहीं करते यह भी नाटक के जरिए दिखाया। अभी हाल ही में उन्होंने नानाराव पार्क में बंद पड़े स्वीमिंग पूल को भी लेकर इसी तरह मुद्दा उठाया तो अफसर हरकत में आए और स्वीमिंग पूल चालू करने का काम शुरू हो गया। नगर निगम की लापरवाही पर अफसरों को सपा विधायक ने घेरा कानपुर आर्य नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को क्षेत्र में गंदगी और कूड़े को लेकर अधिकारी जी सो रहे है पार्ट-2 के जरिए बदहाली दिखाई। उन्होंने इलाके में गंदगी के हालात और नगर निगम के अफसरों की लापरवाही को उजागर किया। सपा विधायक ने बताया कि आर्य नगर विधानसभा में नगर निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते पूरी सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं और जनता परेशान है, लेकिन जिम्मेदार लोग गहरी कुंभकर्णी नींद में हैं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की हालत खराब उन्होंने वार्ड पटकापुर, तलाक महल, दलेलपुरवा और हरबंस मोहाल का निरीक्षण किया। सफाई में लगने वाली कूड़ा गाड़ियों की हालत इतनी खराब मिली। इसी के विरोध में एक नाटकीय मंचन किया गया, ताकि सोए हुए अधिकारियों को जगाया जा सके और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया जा सके। उन्होंने खुद कूड़ा उठाया, कूड़े की टूटी गाड़ियां और अफसरों के सुनवाई नहीं करने का नाटक का मंचन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास की बात तो दूर इलाकों में कूड़ा उठान तक नहीं हो रहा है। स्वीमिंग पूल में विरोध प्रदर्शन किया था विधायक ने बताया कि ठीक इसी तरह से नानाराव पार्क के स्वीमिंग पूल को भी नगर निगम नहीं शुरू कर रहा था, उन्होंने अधिकारी जी सो रहे हैं पार्ट-1 के तहत स्वीमिंग पूल में विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं सूखे स्वीमिंग पूल में ड्राई स्वीमिंग करके दिखाई। इसके बाद अफसर हरकत में आए और स्वीमिंग पूल में पानी भरने लगा। जल्द ही उसे आम पब्लिक के लिए शुरू किया जाएगा। अब उन्होंने इलाके में सफाई के लिए अधिकारी जी सो रहे हैं पार्ट-2 के नाटक का मंचन करके नगर निगम की लापरवाही को उजागर किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में आमने-सामने बाइक टक्कर, तीन युवक घायल:विधायक अनिल कुमार ने पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    बुलंदशहर से वृंदावन तक दंडवत यात्रा मथुरा पहुंची:गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment